
कसाइपाली में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी
बाँकी मोंगरा चाकाबुड़ा:- ग्राम कसाइपाली स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास आज सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का शव देखा। मृतक की पहचान हरप्रसाद भैना पिता सहस राम 55 वर्ष सराईसिंगार निवासी के रूप में की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक कल जुराली गांव गया हुआ था।
ग्रामीणों के अनुसार अत्यधिक ठंड के कारण युवक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर दीपका पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।




















