

बिलासपुर 4 नवंबर 2025। बिलासपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रायपुर से कोरबा के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच टक्कर हो गई है। इस भीषण हादसे में जहां तेज रफ्तार पैसेंजर ट्रेन का इंजन मालगाड़ी के वैगन से टकराने के बाद उसके उपर चढ़ गया। वहीं इस हादसे में कई लोगों के गंभीर रूप से हताहत होने की खबर सामने आ रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी पहुंच चुके हैं।



















