
भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में 19 अक्टूबर 2025 को पुलिस की छापेमारी में जुए का खेल रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने ग्राम कछार के पास बिजली के खंभे की रोशनी में तासपत्ती से आम स्थान पर जुआ खेलते चार युवकों को रंगे हाथ पकड़ा। भूपदेवपुर थाना में प्रआर0 के पद पर तैनात पुलिस टीम ने पेट्रोलिंग और जुर्म-जागरूकता हेतु देहात में गश्त के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त की कि कुछ जुआरी तासपत्ती से पैसे का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर गवाह शिव मांझी और प्रेमलाल यादव को धारा 179 BNS का नोटिस दिया गया और मौके पर रेड की गई।
कोटा पुलिस का अवैध जुआ-सट्टा खात्मे के लिए बड़ा अभियान, 9 गिरफ्तार कानूनी कार्रवाई आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने रात 22.30 बजे सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। चूंकि मामला जमानती था और आरोपियों ने सक्षम जमानतदार पेश किया, उन्हें मौके पर जमानत मुचलका पर रिहा कर दिया गया। बाद में वापस थाना आकर प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि जुए के खिलाफ पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत होगी और आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा मिलेगा।



















