
घुरदेवा मुक्तिधाम पहुँचने पर लोगों को होती है परेशानीओ का सामना
नगर पालिका परिषद् बाँकी मोंगरा के घुरदेवा वार्ड क्रमांक 16 एवं 17 के मध्य में एक मुक्तिधाम है जिसमें अंतिम संस्कार के लिए पहुँचने वाले लोगों के लिए किसी भी तरीके की व्यवस्था नहीं है जिससे लोगों को धूप, बारीश, के साथ साथ बैठने की व्यवस्था नहीं होने से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

जिसके निदान के लिए कई बार पार्षदओ रूबी गुप्ता एवं ओम प्रकाश केवर्त ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं अध्यक्षा को आवेदन पत्र के माध्यम से जानकारी प्रदान की है लेकिन अभी तक सुधार एवं निर्माण नहीं हुआ है।

पूर्व पार्षद पवन गुप्ता ने बताया है की जनता की नगर पालिका परिषद् बनने से बाँकी मोंगर क्षेत्र के लोगों की उम्मीदे बढ़ी है। आशा है इन समस्याओ को जल्द से जल्द अध्यक्षा महोदया एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी दूर करने की पहल करेंगे।



















