
बाँकी मोंगरा के शांति नगर मुख्य मार्ग पर किया जा रहा अवैध कब्जा प्रशासन मौन।
कोरबा जिले के बाँकी मोंगरा नगर पालिका परिषद स्थित एसईसीएल शांति नगर कॉलोनी में इन दिनों किया जा रहा अवैध कब्जा एस ई सी एल प्रबधन एवं नगरी प्रशासन मौन जानकारी के अनुसार शांति नगर माइंस क्वार्टर से लगे मुख्य मार्ग में अंधे मोड़ की जगह पर एसईसीएल कर्मचारी दिनेश श्रीवास निवास करता है जो कि अपने मकान नंबर 100/94 में निवासरत है एवम एसईसीएल के गेवरा परियोजना में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत है

जिसके द्वारा मुख्य मार्ग से लगे क्वार्टर के बगल में अवैध रूप से कब्जा करते हुए बड़े से गैरेज का निर्माण कर रहा है जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा आपको बता दें कि यह अवैध कब्जा जिस जगह पर हो रहा है वहाँ पर अंधे मोड़ का रास्ता है और आने जाने वालों को अक्सर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है आए दिन इस जगह पर जाम की स्थिति निर्मित होती है अगर यह निर्माण होता है तो दुर्घटनाएं भी होने की संभावना है जिस तरह मुख्य मार्ग पर यह कब्जा हो रहा है कहीं ना कहीं एसईसीएल प्रबंधन की इसमें नाकामी नजर आती है अब देखना होगा कि इस अवैध निर्माण पर आगे क्या कार्यवाही होती है।



















