
कोरबा जिले के बांकी मोंगरा नगर पालिका परिषद स्थित वार्ड क्रमांक 14 कटाईनार के पार्षद पति हेम सिंह कंवर को भारतीय जनता पार्टी के बांकी मोंगरा मंडल में अनुसूचित जनजाति मोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी और उत्साह का माहौल है।
आपको बता दें कि हेम सिंह कंवर पिछले कई वर्षों से लगातार भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय रूप से लगातार कार्य करते आ रहे हैं और उनकी सक्रियता को ही देखते हुए संगठन की मुखिया ने उन पर यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है
संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हेम सिंह कंवर को बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में अनुसूचित जनजाति मोर्चा संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा समाज के हित में प्रभावी कार्य किए जाएंगे।
हेम सिंह कंवर ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाने और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।




















