
जाम बाई एवं रीना महंत की जमानत याचिका खारिज़,शासकीय कार्य में रुकावट मामले में सीएमओबाॅंकीमोंगरा की शिकायत में,एवं अवैध कब्जे मामले में दर्ज है अपरध
बाॅंकीमोंगरा
विगत दिनों बाॅंकीमोंगरा पालिका द्वारा गजरा में मंगल भवन निर्माण कार्य की नींव रखी जा रही थी,उस दौरान बस्ती की कुछ महिलाओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया साथ ही उन्हीं महिलाओं द्वारा नगर पालिका परिषद बाॅंकीमोंगरा की महिला सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो के साथ बदतमीजी कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई थी। जिसमें सीएमओ की शिकायत पर संबंधित महिला आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया था। इसी प्रकरण में महिला आरोपी जाम बाई एवं रीना महंत की जमानत याचिका आज 25/02/26 को अपर सत्र न्यायालय, कटघोरा द्वारा निरस्त कर दी गई। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए राहत देने से इंकार कर दिया। यहाँ बताना लाजमी होगा कि इन दोनों महिलो पर शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने मामले को ले कर भी अपराध दर्ज हुआ है साथ ही किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन द्वारा तोड़ भी दिया गया है।
मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अधिवक्ता दिलीप झा ने प्रभावी पैरवी की।



















