
बढ़ती ठण्ड को देखते हुए अलाव की मांग की पार्षद अशवनी मिश्रा
बाँकी मोंगरा :- नगर पालिका परिषद् बाँकी मोंगरा पार्षद कटाईनार अशवनी मिश्रा ने परिषद् बाँकी मोंगरा मुख्य नगर पालिका अधिकारी से अलाव की मांग की है की लगातार बढ़ रही ठण्ड को देखते हुए अपने वार्ड के लिए अलाव की व्यवस्था की मांग की है। अभी-अभी अचानक से ठंड बहुत बढ़ गई है, चूँकि हमारा वार्ड मुख्य मार्ग से जुड़े होने के कारण रात्रिकालिन समय में राहगीरों का आना जाना लगा रहता है तथा वार्ड के प्रमुख स्थानों चौक चौहराहा में वार्ड वासीयों का आना-जाना लगा रहता है।




















