
बाँकी मोंगरा के सुमेधा छट घाट में आज दी जाएगी डूबते हुए सूर्य को अर्ग तैयारी पूर्ण।
कोरबा जिले के बाँकी मोंगरा नगर पालिका परिषद स्थित सुमेधा घाट में आज डूबते हुए सूर्य को अर्ग दी जाएगी इस कार्य को लेकर सुमेधा छट घाट समिति द्वारा तैयारी पूर्ण कर ली गई है जानकारी के अनुसार पिछले कई वर्षों से सुमेधा घाट में छठ महापर्व का कार्यक्रम लगातार जारी है जिसमें समिति की कड़ी मेहनत से इस घाट का सौंदर्य करण किया जाता है और छठ वृत्तियों के लिए विशेष पहल किए जाते हैं आपको बता दें कि इस बार छठ पूजा घाट में माँ गंगा आरती का भी कार्यक्रम किया जाएगा जो भव्य लाइटिंग और साउंड सिस्टम से निखरेगा एवम क्षेत्र के बाहर से आए ब्राह्मणों के द्वारा मा गंगा आरती किया जाएगा जिसकी भी तैयारी समिति द्वारा पूर्ण कर ली गई है सुमेधा छठ घाट समिति के बीर बहादुर केसरी और अमरेंद्र पंडित द्वारा क्षेत्र के लोगों से अपील की गई है कि इस महापर्व पर शामिल होकर अपने जीवन को धन्य बनाते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।




















